
Car With Cash, Liquor Seized In Delhi
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली चुनाव से पहले दिल्ली में एक गाड़ी से भारी मात्रा में कैश और शराब की बोतलें बरामद की हैं। यह गाड़ी पंजाब भवन के सामने खड़ी थी, जिस पर ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, पुलिस का कहना है कि गाड़ी में आम आदमी पार्टी के पर्चे भी मिले हैं। पुलिस ने गाड़ी और इसमें मिला कैश-शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध गाड़ी, जिस पर पंजाब की नंबर प्लेट और ‘पंजाब सरकार’ लिखा हुआ है, कॉपरनिकस मार्ग स्थित पंजाब भवन के पास खड़ी है। तलाशी लेने पर गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद हुए हैं। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई थाना तिलक मार्ग में की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक जो शराब की बोतलें बरामद हुई हैं, उन पर भी स्टीकर पंजाब के लगे हैं। यानी ये शराब पंजाब से दिल्ली में लाई गई है। गाड़ी से 8 लाख कैश बरामद हुआ है। फिल्हाल राज्य में चुनाव के कारण नियम के मुताबिक आचार सहिता में 50 हजार से ज़्यादा कैश लेकर नहीं चल सकते हैं।
बीजेपी ने साधा निशाना
इस मामले को लेकर अब बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के माध्यम से पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कल बरामद 2069 बोतलें या आज पटेल नगर से पकड़ी गई पंजाब में ही निर्मित शराब की 40 पेटी शराब बोतले हों, एक ही इशारा करती हैं कि पंजाब एवं दिल्ली सरकार की मिलीभगत से चुनाव के लिए “आप” का बंदोबस्त हो रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ायें और दिल्ली पुलिस एवं आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई का निर्देश दे।”
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















