DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हत्या के प्रयास के मामले में पांच नामजद आरोपित गिरफ्तार

Jehanabad News: हत्या के प्रयास के मामले में पांच नामजद आरोपित गिरफ्तार
InShot_20261110_142423456

घोसी थाना क्षेत्र के थल्लू बिगहा गांव से हुई गिरफ्तारी, एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

जहानाबाद। जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में पांच नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रविरंजन कुमार (30 वर्ष), गौतम कुमार (21 वर्ष), सुरेंद्र यादव (55 वर्ष), द्रवेश यादव (45 वर्ष) और रौशन कुमार उर्फ रॉकी (24 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपित घोसी थाना क्षेत्र के थल्लू बिगहा गांव के रहने वाले हैं।

Digital Women Trust

पुलिस के अनुसार, इस मामले में घोसी थाना कांड संख्या 570/26 दर्ज किया गया था। हत्या के प्रयास से जुड़े इस मामले में उक्त पांचों आरोपित नामजद थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह पूरी कार्रवाई जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में की गई। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन करें। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jehanabad News: Five named accused arrested in attempted murder case

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़