DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विंटर से लेकर त्योहारी कलेक्शन तक 60% की छूट, बॉम्बे बाजार दे रहा ग्राहकों को खास तोहफा

Jehanabad News: विंटर से लेकर त्योहारी कलेक्शन तक 60% की छूट, बॉम्बे बाजार दे रहा ग्राहकों को खास तोहफा
InShot_20261107_202045498

लगन की खरीदारी पर दूल्हा-दुल्हन को घर पहुंचकर मिलेगा उपहार, 20 हजार की खरीदारी पर चांदी का सिक्का और लकी ड्रॉ में भी जीतने का मौका

जहानाबाद। त्योहारी सीजन के साथ ही अब ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में लोग एक ओर त्योहारों और शादी-विवाह के लिए नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सर्दियों के मौसम को देखते हुए विंटर कलेक्शन की भी तलाश कर रहे हैं। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जहानाबाद के अर्बन मोड़ के समीप स्थित बॉम्बे बाजार ने आकर्षक ऑफर की शुरुआत की है। यहां त्योहारी कपड़ों से लेकर शादी-विवाह के कलेक्शन और विंटर वियर तक पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कई आकर्षक उपहार और लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर भी मिल रहा है।

Digital Women Trust

बॉम्बे बाजार में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग रेंज के कपड़े उपलब्ध हैं। त्योहारों के लिए आकर्षक परिधान, साड़ियां और शादी-विवाह के लिए विशेष कलेक्शन के साथ ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वेटर, जैकेट और अन्य विंटर वियर भी बाजार में मौजूद हैं। खास बात यह है कि यहां 50 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की कीमत के कपड़ों और अन्य सामान की रेंज उपलब्ध है। इससे कम बजट से लेकर बेहतर कलेक्शन की तलाश करने वाले ग्राहक भी अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।

10 हजार की लगन खरीदारी पर घर पहुंचेगा खास उपहार

बॉम्बे बाजार की ओर से शादी-विवाह की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष पहल की गई है। इसके तहत 10 हजार रुपये से अधिक की लगन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को शादी के अवसर पर विशेष उपहार दिया जाता है। इसके लिए खरीदारी के समय ग्राहक को एक फॉर्म भरना होता है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन का नाम और घर का पता दर्ज किया जाता है। इसके बाद शादी के दिन बॉम्बे बाजार के कर्मचारी संबंधित ग्राहक के घर पहुंचकर उपहार भेंट करते हैं। इस पहल का उद्देश्य शादी की खुशियों में शामिल होकर ग्राहकों को एक अलग अनुभव देना है।

एक हजार की खरीदारी पर लकी ड्रॉ, 20 हजार पर चांदी का सिक्का

ग्राहकों के लिए उपहारों की व्यवस्था भी की गई है। ब्रांच मैनेजर के अनुसार, एक हजार रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ के लिए पात्र होंगे। इसके तहत प्रतियोगिता आयोजित होने पर चयनित 104 ग्राहकों को उपहार दिए जाएंगे। वहीं, 20 हजार रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को चांदी का सिक्का भी दिया जा रहा है।

विंटर और त्योहारी कलेक्शन पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

बॉम्बे बाजार के ब्रांच मैनेजर मो. रिजवान आलम ने बताया कि दुकान में हर वर्ग और हर उम्र के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर कपड़ों का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। विंटर कलेक्शन पर 10 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जबकि त्योहारी कलेक्शन पर भी 50 से 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। छठ पर्व को देखते हुए साड़ियों की भी विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे बाजार का प्रयास है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर हर तरह के कपड़े और आकर्षक ऑफर मिलें, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे बॉम्बे बाजार पहुंचकर अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी करें और उपलब्ध ऑफर का लाभ उठाएं।

Jehanabad News: From winter wear to festive collections—enjoy discounts of up to 60% as Bombay Bazaar offers a special treat to its customers.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़