DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लखावर गांव शिक्षा और खेल में हमेशा रहा है अग्रणी : जगदीश शर्मा

Jehanabad News: लखावर गांव शिक्षा और खेल में हमेशा रहा है अग्रणी : जगदीश शर्मा
InShot_20261110_133149684

दंगल प्रतियोगिता को और समृद्ध बनाने पर दिया जोर, अहीर जाति पर संगीत रागी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की


जहानाबाद। घोसी प्रखंड के लखावर हाईस्कूल मैदान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने कहा कि अब दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से भी युवा अपना करियर बना सकते हैं। अनुशासन और मेहनत के साथ कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है।
उन्होंने कहा कि लखावर गांव ऐतिहासिक पहचान वाला गांव है। यहां के लोग शुरू से ही शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। खासकर दंगल और कुश्ती की परंपरा यहां काफी पुरानी और समृद्ध रही है। गांव के सूर्य मंदिर की भी क्षेत्र में विशेष ख्याति है। उन्होंने आयोजकों और स्थानीय लोगों से दंगल प्रतियोगिता को और बेहतर एवं समृद्ध बनाने की अपील की, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। पूर्व सांसद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी की ओर से अहीर जाति को लेकर की गई टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यादव समाज का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्रों में गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में किसी जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सतीश दास, राजद नेता नगीना यादव, डॉ. शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू, राधे, नंदकिशोर यादव, मुजफ्फर हुसैन राही, अनिल यादव, संजय यादव, धर्मपाल सिंह और प्रो. दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Lakhawar village has always been at the forefront in education and sports: Jagdish Sharma

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़