DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Washington DC Plane Crash: अमेरिका में भयावह विमान हादसा: वाशिंगटन में यात्री विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर, 18 की मौत, रेस्क्यू जारी

Washington DC Plane Crash: Plane crashes into Potomac River near Washington, DC

Washington DC Plane Crash: Plane crashes into Potomac River near Washington, DC

इसी महीने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में पहला बड़ा और भीषण विमान हादसा का सामना करना पड़ा है। ‌अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में बुधवार रात एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 65 लोग सवार थे। अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या इससे ज्यादा बढ़ सकती है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल जारी है। अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है। हादसे के बाद से रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था। कनाडा एयर का विमान था। अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक (H-60) था। विमान दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में खोज और बचाव अभियान चल रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर को टक्कर मारी। इस बीच घटना के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान आग का गोला बन गया। एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि हमें खबर मिली है कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वाशिंगटन रीगन नेशनल एयरपोर्ट आ रहा था।

वॉशिंगटन डीसी में हुए विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर के हादसे का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं

Plane crashes into Potomac River near Washington, DC

वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सेना के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दुर्घटना में उसका एक हेलीकॉप्टर शामिल था।
अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, जेट अधिकतम 65 यात्रियों को ले जा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा-प्लेन एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते पर था। हेलीकॉप्टर काफी देर से प्लेन की ओर सीधा आ रहा था। रात साफ थी, प्लेन की लाइट्स जल रही थीं, फिर भी हेलिकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया या मुड़ा क्यों नहीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा कि, कंट्रोल टावर ने हेलिकॉप्टर को यह क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि क्या उन्होंने प्लेन देखा है। उन्होंने कहा, यह एक बुरी स्थिति है जिसे रोका जाना चाहिए था। यह अच्छी बात नहीं है। इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने बताया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हादसे के बारे में जानकारी दी गई है। ट्रंप लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से शांत रहने और अधिकारियों को रेस्क्यू के लिए निर्देश दिए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News