DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वित्तीय समावेशन अभियान की डीएम ने की समीक्षा, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

Jehanabad News: वित्तीय समावेशन अभियान की डीएम ने की समीक्षा, पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश
InShot_20261109_224332631

जहानाबाद की 88 पंचायतों और चार नगर निकायों में 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी किया जाएगा शामिल

जहानाबाद। जिले में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत सभी पात्र नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को वित्त विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने जहानाबाद से भाग लिया।

Digital Women Trust

बैठक में ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर संचालित वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अभियान के क्रियान्वयन में तेजी लाने और इसे पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों से जोड़ने का निर्देश दिया गया।

जिले में यह अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक सभी 88 पंचायतों और चार नगर निकायों में चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और आधार सीडिंग जैसी सुविधाओं से सभी पात्र लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी अभियान में शामिल करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को सौर ऊर्जा योजना का लाभ भी मिल सके। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष और अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार सिंह को नियमित रूप से इसकी निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बैंक शाखाओं और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अभियान के माध्यम से कोई भी पात्र नागरिक वित्तीय सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Jehanabad News: DM reviews financial inclusion campaign; issues directives to link eligible beneficiaries with schemes

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़