DW Samachar – Header
BREAKING

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया जहानाबाद शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण, कचरे और अपशिष्ट निस्तारण पर जताई चिंता

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने किया जहानाबाद शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण, कचरे और अपशिष्ट निस्तारण पर जताई चिंता
IMG-20250127-WA0040
Volunteers of National Service Scheme conducted cleanliness survey in Jehanabad city, expressed concern over garbage and waste disposal.

जहानाबाद राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने  शहर में स्वच्छता व्यवस्था और अपशिष्ट निस्तारण की स्थिति पर एक व्यापक सर्वेक्षण किया। एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रवीण दीपक के नेतृत्व में यह सर्वेक्षण किया गया, जिसमें जहानाबाद डेवलेपमेंट कमिटी का सहयोग रहा। रिपोर्ट में शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर, घरेलू अपशिष्टों के अनुचित निस्तारण और दरधा नदी के प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

शहर में कई जगहों पर कचरे के ढेर, सफाई में असंतुलन

रिपोर्ट के अनुसार, जहानाबाद नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर कचरे के ढेर लंबे समय तक जमा रहते हैं, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सर्वेक्षण में यह पाया गया कि पूर्वी गांधी मैदान के दक्षिणी छोर, महिला थाना के पास, राजा बाजार और जहानाबाद कॉलेज के पास अक्सर कचरा जमा रहता है, जिससे वहां बदबू फैलती है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कूड़ा उठाव पर संतोष व्यक्त किया है, लेकिन सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई गई है। सर्वेक्षण के दौरान हॉस्पिटल मोड़ स्थित दरधा पुल के पास चिकित्सकीय अपशिष्ट बिखरा हुआ मिला, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस स्थान पर अक्सर मेडिकल वेस्ट फेंका जाता है। एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Digital Women Trust

दरधा नदी में घरेलू अपशिष्टों का बढ़ता संकट

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दरधा नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर घरेलू कचरा और गंदे पानी का बहाव जारी है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इससे न केवल स्थानीय आबादी प्रभावित हो रही है, बल्कि जलीय पारिस्थितिकी पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना और जहानाबाद वडेवलेपमेंट कमिटी ने इस रिपोर्ट के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों से अपील की है कि कचरे के व्यवस्थित निस्तारण, सफाई व्यवस्था में सुधार, और दरधा नदी में अपशिष्ट बहाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। रिपोर्ट में सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है। इस मौके पर एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. कृष्णा नंद ने कहा कि कॉलेज न केवल शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में भी तत्पर रहता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपने आस-पास के इलाकों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जहानाबाद विकास समिति के सदस्य ललित पाठक, देवांशु कुमार और पंकज कुमार की विशेष उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय सेवा योजना के इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है, ताकि लोग स्वच्छता के लिए स्वयं पहल करें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़