DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में मानसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, 30 सितंबर से पहले झमाझम बारिश का अलर्ट

आखिरकार मानसून की विदाई का समय आ गया है। हालांकि बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में सोमवार को तेज धूप निकली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार और लाहौल-स्पीति व किन्नौर में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके कारण ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों पर बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में 25 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी, जो 30 सितंबर तक उत्तराखंड से विदा हो जाएगा। लेकिन उससे पहले मानसून अपने तल्ख तेवर भी दिखा सकता है। आईएमडी ने सोमवार शाम को राज्य के पर्वतीय जिलों में आसमानी बिजली कड़कने के साथ ही हल्की बारिश का अलर्ट किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 30 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 सितंबर तक प्रदेशभर के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है हालांकि आगे भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में छुटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।विक्रम सिंह बताया कि मानसून की विदाई राजस्थान से शुरू होती है। जिसका असर 23 सितंबर से दिखने लगा है। राजस्थान से विदाई के बाद हिमालायी राज्यों से मानसून की विदाई का वक्त शुरू होता है। जिसमें एक हफ्ते भर का वक्त लगता है ऐसी स्थिति में 25 सितंबर से उत्तराखंड में मानसून की विदाई शुरू होगी और 30 सितंबर तक पूर्ण रूप से उत्तराखंड से मानसून विदा हो जाएगा। सितंबर तीसरा सप्ताह पूरा होते ही उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम अब हल्की ठंड पड़ने लगी है। रात के समय लोग गर्म कंबल ओढ़कर सोने लगे हैं। सुबह खेतों में पाला भी पड़ने लगा है। ज्यों-ज्यों दिन आगे बढ़ते जाएंगे राज्य के पर्वतीय इलाकों में ठंड भी बढ़ती जाएगी। बारिश का दौर थमते ही खेतों में फसल कटाई शुरू हो गई है। वहीं मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। उसके बाद 27 से 3 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में मानसून की विदाई से पहले एक और बार झमाझम मेघ बरसने वाले हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 25 सितंबर से 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News