DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

https://hindibylines.wpcomstaging.com/2024/09/23/cm-nitish-visit-jehanabad-mla-upset-with-cm-due-to-no-availability-of-cm/
RJD and CPIML MLA Rambali Singh denied entry in Nitish Programme
RJD and CPIML MLA Rambali Singh denied entry in Nitish Programme

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जहानाबाद जिले में शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सीएम जहां एक तरफ मीडिया से दूरी बनाते दिखे तो दूसरी ओर उनके कार्यक्रमों में स्थानीय नेताओं भी को भटकने तक नहीं दिया गया है। ताजा मामला सीएम के जहानाबाद कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय विधायकों को मिलने देना तो दूर उन्हें सीएम के पास भटकने भी नहीं दिया गया।

दरअसल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को पटना-गया-डोभी फोरलेन पर कनौदी गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर बने पुल का निरीक्षण करने के बाद फोरलेन के बगल में सदर प्रखंड के कल्पा पंचायत के कल्पा गांव में कई कार्यक्रमों का उद्घाटन शिलान्यास एवं निरीक्षण करना था। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और विधायक को बुलाया तो गया था लेकिन उन्हें सीएम नीतीश से मिलने नहीं दिया गया। जहानाबाद सदर के स्थानीय राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और घोसी से भाकपा माले से विधायक रामबली यादव गुलदस्ता लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे।

दोनों विधायक मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही उन्हें कुछ आवेदन देना चाह रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड्स ने दोनों विधायकों को उनके पास भटकने तक नहीं दिया।मुख्यमंत्री के गार्ड्स ने दोनों विधायकों को धक्का देकर वहां से चलता कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ है, जिसमें घोसी विधायक सुरक्षा गार्ड्स से यह कहते हैं कि हम लोग विधायक हैं और हम लोगों को निमंत्रण देकर बुलाया गया है, इसके बावजूद सीएम के गार्ड्स ने दोनों को मुख्यमंत्री के पास पहुंचने भी नहीं दिया। इस घटना को लेकर दोनों विधायकों में गहरी नाराजगी जाहिर की है। वहीं इस मामले पर घोसी विधायक रामबली सिंह का कहना है कि यह सबके लिए काफी अपमानजनक है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News