DW Samachar – Header
BREAKING

यूपी-पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकीयों को किया ढेर; एके-47 भी बरामद

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के थे। इस दौरान भारतीय पुलिस को मौके से दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद की हैं। तीनों ने … Read more

UP Police encountered 3 Khalistani terrorists
UP Police encountered 3 Khalistani terrorists

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में यूपी और पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी और पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के थे। इस दौरान भारतीय पुलिस को मौके से दो एके-47 और दो पिस्टल बरामद की हैं। तीनों ने गुरदासपुर चौकी पर ग्रेनेड फेंका था। पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह करवाई की है।

बता दें कि पूरनपुर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर के करीब सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ हुई। मारे गए आतंकवादियों के नाम प्रताप सिंह (23) पुत्र स्वरूप सिंह, शाहनूर खुर्द कलानूर जिला गुरदास पुर, वीरेंद्र सिंह (23) पुत्र रंजीत सिंह, ऐशबान थाना कलानूर, गुरविंदर सिंह (20) पुत्र गुरदेव सिंह बुढिया कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हमले के मामले में वांछित थे।

पंजाब पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। तीनों की लोकेशन पीलीभीत के पूरनपुर में मिली। यहां पीलीभीत पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस ने सोमवार तड़के तीनों आरोपियों की घेराबंदी। हरदोई ब्रांच नहर के समीप पुलिस की मुठभेड़ हुई।
पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर सीएचसी पूरनपुर पहुंची, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
इस मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सिपाही सुमित राठी, थाना माधोटांडा और मोहम्मद शाहनवाज एसओजी शामिल हैं।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़