DW Samachar – Header
BREAKING

कुमार विश्वास के बयान “घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए” पर कांग्रेस नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पिछले दिनों मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान मंच से बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा। कुमार विश्वास ने आगे कहा, ‘एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए और गीता … Read more

Congress Leaders Strongly Object to Kumar Vishwas's Statement on "Ghar Ki Shree Lakshmi
Congress Leaders Strongly Object to Kumar Vishwas's Statement on "Ghar Ki Shree Lakshmi

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पिछले दिनों मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान मंच से बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा। कुमार विश्वास ने आगे कहा, ‘एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए और गीता सुनवाइए। अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।’ इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। अपने इस बयान के जरिए कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा परिवार पर तंज कसा है।बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है। उनकी बेटी और फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है, जो मुस्लिम परिवार से आते हैं। कुमार विश्वास के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर पोस्ट लिखी है, जिसमें कुमार विश्वास को जमकर सुनाया है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियां बटोरेंगे? ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए हैं, इसका तो अंदाजा लग ही गया है। इसके अलावा सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा है कि श्रीराम और रामायण किसी की बपौती नहीं हैं।सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आपके शब्द ‘वरना आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जायेगा’, क्या लड़की कोई समान है जिसको कोई कहीं उठा कर ले जाएगा? उन्होंने आगे लिखा कि कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे? उन्होंने लिखा कि कुमार विश्वास जी आपने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर तो घटिया तंज किया ही पर आपने अपने अंदर महिलाओं के लिए जो असल सोच है उसे भी उजागर कर दिया। कांग्रेस के एक अन्य नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आपकी भी एक बेटी है। याद रखिए, जिस नीचता और बेशर्मी से आपने शत्रुघ्न सिन्हा सर और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बदनाम करने की कोशिश की है, एक दिन सारी मिट्टी आपके चेहरे पर ही गिरेगी।

Digital Women Trust

इंटरनेट पर कई अन्य लोग भी इस बहस में शामिल हो गए, जिनमें से कई ने कवि की टिप्पणियों की आलोचना की। हालांकि विश्वास ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई सफाई नहीं दी है। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना को सोनाक्षी और उनके पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस पर उनके कमेंट के लिए झाड़ लगाई थी। खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा पर सोनाक्षी को रामायण के बारे में ना सिखाने का आरोप लगाया था, जिससे कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 11, 2019 की घटना फिर से सामने आ गई, जब सोनाक्षी हिंदू पौराणिक महाकाव्य के बारे में एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़