DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तलवारबाजी प्रतियोगिता में माही कुमारी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Jehanabad News: तलवारबाजी प्रतियोगिता में माही कुमारी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
InShot_20261114_154803525

जहानाबाद की टीम को मिली रनरअप चैंपियनशिप ट्रॉफी, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा ने बढ़ाया जिले का मान

जहानाबाद। पटना में आयोजित राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2026-27 में जहानाबाद की खिलाड़ी माही कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ ही माही ने राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। उसकी इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

Digital Women Trust

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद तलवारबाजी संघ की छह सदस्यीय टीम 10 नवंबर को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना के खेल भवन पहुंची थी। प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 नवंबर तक किया गया, जिसमें बिहार के करीब 16 से 17 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जहानाबाद की टीम का नेतृत्व तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह कर रहे थे।

प्रतियोगिता में जहानाबाद की ओर से कुणाल सिंह आर्य, नितेश कुमार, आशीष कुमार, धीरज कुमार, पुष्पांजलि और माही कुमारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसी क्रम में मखदुमपुर प्रखंड के कचनावां गांव की रहने वाली माही कुमारी ने अपने खेल कौशल, मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक हासिल किया।

माही कुमारी ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, मखदुमपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा है। कम उम्र में ही उसने तलवारबाजी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इससे पहले भी माही राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। अब दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

प्रतियोगिता के समापन पर जहानाबाद की टीम को रनरअप चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह ट्रॉफी सहायक निदेशक संजय कुमार ने प्रदान की। वहीं, प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।माही की इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। माही की सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि उचित मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर छोटे गांवों से निकलकर भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

Jehanabad News: Mahi Kumari wins silver medal in fencing competition; selected for national-level event

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़