DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आज चंपारण दौरे पर सीएम नीतीश, कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ; इधर जानें से पहले देख लें रूट

Rajya Sabha Poll 2026: Harivansh, Thakur in Trouble
Bihar Chief Minister Nitish Kumar is scheduled to visit Champaran today as part of his 'Pragati Yatra

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर और मझौलिया में अपनी 15वीं प्रगति यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार 781.54 करोड़ रुपए की लागत से 339 विकास योजनाओं का शिलान्यास और 59 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर जिले के कई मार्ग आने जाने का मार्ग डायवर्ट रहेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पश्चिम चंपारण के विकास के लिए अहम साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले के वाल्मीकिनगर स्थित घोटवा टोला में पावर सब-स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना पर 139 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 171.58 करोड़ रुपए की लागत से 39 अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 30 लाख रुपए की लागत वाली एक और योजना का उद्घाटन भी इस मौके पर किया जाएगा।

शिकारपुर गांव में 59 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया है और यहां की धरती से उनकी न्याय यात्रा भी शुरू हुई थी, जिसने राज्य में ‘जंगलराज’ को खत्म किया और विकास की नई दिशा दी। उधर, बेतिया के मुख्यमंत्री ने मझौलिया के धोकराहां पंचायत के शिकारपुर गांव में 59 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं पर 34.72 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। इनमें मनरेगा पार्क, पुस्तकालय, अमृत तालाब, SDRF भवन और खुला जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यहां 545.24 करोड़ रुपए की लागत से 300 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा CM नीतीश धोकराहां में जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का भी निरीक्षण करेंगे। इनमें कास के बर्तन, कान के आभूषण, सोलर लाइट और LED बल्ब शामिल हैं।

बेतिया मे इस रास्ते से आने-जाने वाली सभी प्रकार के वाहन आठ घंटे रहेगी वर्जित

पारस पकड़ी चौक से हरिवाटिका चौक (सरिसवा रोड) के तरफ आने-जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक वर्जित रहेगी।

हरिवाटिका चौक से पारस पकड़ी चौक के तरफ आने-जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक वर्जित रहेंगे।

मुफ्फसिल थाना से मोहर्रम चौक के तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

शोभा बाबू चौक से मीना बाजार एवं जीएमसीएच जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक बंद रहेगा।

सत्यनारायण पेट्रोल पम्प से महराजा स्टेडियम जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

संतघाट से जीएमसीएच एवं सागर पोखरा, मीना बाजार जाने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

बगहा, योगापट्टी, चनपटिया, गोपालपुर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन छावनी में रूकेगी।

छावनी से स्टेशन चौक की ओर सुबह 11:00 बजे से 14:00 बजे तक सभी वाहन वर्जित रहेगा।

अरेराज की ओर से आने वाली गाड़िया जगदीशपुर चौक से डायवर्ट होकर नानोसती की ओर जायेगी।

बैरिया के तरफ से आने वाली सभी प्रकार के वाहन सुबह 08:00 बजे से 16:00 बजे तक संत घाट के पास बंद रहेगा।

नौतन से आने वाली सभी प्रकार के वाहन पीपल चौक के पास पेट्रोल पंप तक सीमित रहेगी।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News