DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता है पंडित नेहरू का जीवन : अक्षय कुमार

Jehanabad News: मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता है पंडित नेहरू का जीवन : अक्षय कुमार
InShot_20261114_152618625

स्काउट-गाइड कार्यालय में मनाई गई बाल दिवस पर नेहरू जयंती, बच्चों को किया गया सम्मानित

जहानाबाद। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के जिला कार्यालय परिसर में शनिवार, 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर स्काउट-गाइड के सदस्यों ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विद्या मंदिर के निदेशक अक्षय कुमार शामिल हुए। उनके साथ जिला मुख्य आयुक्त कुमार त्रिपुरारी, जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, स्काउट मास्टर मनीष कुमार और शिक्षक प्रमोद कुमार ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक जिला संगठन आयुक्त शुभम कुमार ने की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अक्षय कुमार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू का जीवन मेहनत, शिक्षा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण ही उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ अच्छे लेखक भी थे। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ सहित कई रचनाएं आज भी लोगों को ज्ञान और प्रेरणा प्रदान करती हैं। बच्चों को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा अपने कार्यों से देश का नाम गौरवान्वित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्काउट-गाइड सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कंपनी कमांडर खुशी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Jehanabad News: Pandit Nehru’s life serves as an inspiration for hard work, education, and good values: Akshay Kumar

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़