DW Samachar – Header
BREAKING

बड़ा आरोप: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर अपनी जासूसी करवाने के लगाए आरोप, कहा- सीएम डरे हुए हैं

बड़ा आरोप: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर अपनी जासूसी करवाने के लगाए आरोप, कहा- सीएम डरे हुए हैं
tejashwi alleged serious charges against bihar cm 1356385321543222437.
Tejashwi Alleged Serious Charges Against Bihar CM Nitish Kumar: Claims of Espionage by CID and Special Branch

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और उनके क्षेत्र की समस्या की जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है।

तेजस्वी का दावा है कि उनके कार्यकर्ता संवाद की बैठक में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के लोग जासूसी करते पकड़े गए थे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार डरे हुए हैं इसलिए अब वह मेरी जासूसी करा रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने रविवार को दूसरे दिन झंझारपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है और हताशा में आकर मेरी जासूसी करा रहे हैं। मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सीआईडी और स्पेशल ब्रांच वाले बैठे हुए थे।

Digital Women Trust
Tejashwi Alleged Serious Charges Against Bihar CM Nitish Kumar: Claims of Espionage by CID and Special Branch

दरभंगा में उनके आईकार्ड से उनकी पहचान की गई। उन्होंने कहा कि हमलोग सत्ता में आए तो केवल 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दे दी। बिहार में जाति आधारित जनगणना कराया और तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में आरक्षण दिया। आरजेडी की सरकार ने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने का काम किया है। वहीं के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि संजय झा को कौन जानता है। जो चुनाव नहीं लड़ा उनको जमीनी हकीकत से क्या लेना है। अभियंता दिवस पर छपी विज्ञापन पर बोलते हुए कहा कि राज्य में पुल पुलिया गिर रहा है। शराब, जुआ में जेडीयू के लोग पकड़े जा रहें हैं। भ्रष्टाचार के पैसों से विज्ञापन हो रहा है।

यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़