DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद तेज रफ्तार का कहर,एक की मौत,दुसरा पी एम सी एच रेफर

Jehanabad: Speeding wreaks havoc, one dead, another referred to PMCH

घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ौआ मोड़ के पास।

अनि॑यत्रित मोटरसाइकिल दुर्घटना का हुआ शिकार।

जहानाबाद तेज रफ्तार का कहर का शिकार हुआ मोटरसाइकिल सवार।तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के फलस्वरूप हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई,दुसरा अति गंभीर स्थिति में पी एम सी एच रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बीते रविवार की रात्रि करीब 9 बजे एन एच 83 पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ौआ मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल अचानक ठोकर पर अनि॑यत्रित हो गई।जिसे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तत्काल रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही दुसरे को गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।

वही एम्बुलेंस चालक ने बताया कि एन एच 83 पर लड़ौआ के पास तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसे मखदुमपुर रेफरल अस्पताल स्थानीय लोगों ने लाया, जिसमें एक की मौत हो गई, वही दुसरे को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। वही उन्होंने बताया कि गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच यहां से रेफर किया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि घायल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। जिससे जानकारी नहीं हो सका है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News