मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। जानिए मौत की वजह, परिवार और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं की पूरी जानकारी।
Prateek Yadav Death News Shocks UP Politics
उत्तर प्रदेश के बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन से पूरे परिवार में मातम पसरा है।
इस मामले में शुरुआती जानकारी मिली है कि प्रतीक यादव सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। अस्पताल की तरफ से भी मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही नेताओं का लखनऊ के सिविल अस्पताल में जमा होना शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
जिम के मालिक थे प्रतीक यादव

बता दें कि प्रतीक यादव का अपना रियल एस्टेट और जिम का बिजनेस था। प्रतीक यादव लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। साथ हीं वो जीव आश्रय नामक संस्था का भी संचालन करते थे। इसके अलावा रियल स्टेट का काम भी करते थे।
राजनीति से थे दूर
प्रतीक देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार के छोटे बेटे थे। प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से अपनी पढ़ाई की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।
Prateek Yadav Death News, Mulayam Singh Yadav Son, Aparna Yadav Husband Death, Prateek Yadav Biography, Akhilesh Yadav Brother, Uttar Pradesh Political News, Yadav Family News, Lucknow Hospital News, Prateek Yadav Fitness Planet, Samajwadi Party Family News
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















