DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नव निर्माण संस्थान की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोलू राज रहे प्रथम, अमरदीप कुमार को मिला दूसरा स्थान

Jehanabad News: नव निर्माण संस्थान की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोलू राज रहे प्रथम, अमरदीप कुमार को मिला दूसरा स्थान
InShot_20261122_125045128

बेटियों की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, अकेली महिला प्रतिभागी रितिका ने भी पूरी की दौड़; कई जिलों से पहुंचे थे प्रतिभागी

जहानाबाद। नव निर्माण संस्थान के तत्वावधान में ‘एक ही संकल्प, एक ही नारा—सेवा ही है धर्म हमारा’ के मूल मंत्र के साथ 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें गोलू राज ने प्रथम और अमरदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने जिले के साथ-साथ अपने कोच का भी नाम रोशन किया। वहीं, प्रतियोगिता में महिला वर्ग से एकमात्र प्रतिभागी के रूप में शामिल कुमारी रितिका ने भी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ दौड़ पूरी की। उनके इस प्रयास के लिए संस्था की ओर से उन्हें भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में गया, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद समेत विभिन्न जिलों से प्रतिभागी पहुंचे थे। हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रतिभागियों की संख्या कुछ प्रभावित हुई, लेकिन इसके बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने विपरीत मौसम में भी पूरे जोश और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और दौड़ पूरी की।

संस्थान की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। बेटियों और बेटों को समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से बच्चों का पहुंचना और खराब मौसम के बावजूद उनका प्रतियोगिता में हिस्सा लेना उनके खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

संस्थान के सचिव संजय कुमार ने कहा कि नियमित खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल उन्हें अनुशासन, मेहनत और संघर्ष की सीख देते हैं। वहीं, संस्थान के प्रवक्ता आचार्य रघुनाथ दिवाकर ने कहा कि ज्ञान, चरित्र, संस्कार और शारीरिक मजबूती से ही एक सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक का निर्माण होता है। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार आजासं ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन और सही मंच मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

अतिथि डॉ. अभिराम सिंह ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से मिलने वाली ऊर्जा और संघर्ष की भावना युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है। वहीं, संस्थान के सेवक विनय कुमार ने भी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एकमात्र महिला प्रतिभागी रितिका के साहस और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित भागीदारी के बावजूद उन्होंने जिस उत्साह के साथ दौड़ पूरी की, वह अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। विनय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर तथा आसपास पेड़-पौधे लगाने चाहिए। वे अपने क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार पौधरोपण के कार्य में योगदान देते रहे हैं। उन्होंने बच्चों को खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों और संस्थान के पदाधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

Jehanabad News: Golu Raj secured first place in the 1600-meter race competition organized by Nav Nirman Sansthan, while Amardeep Kumar took second place.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़