DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बाल विवाह के खिलाफ देवनन्दन उच्च विद्यालय में चला जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार

Jehanabad News: बाल विवाह के खिलाफ देवनन्दन उच्च विद्यालय में चला जागरूकता अभियान, छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार
InShot_20261120_180707802


100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक हिंसा के दुष्परिणामों की दी गई जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों से भी कराया गया अवगत.


जहानाबाद। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोदनगंज प्रखंड के देवनन्दन उच्च विद्यालय, बंधुगंज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का हिस्सा था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय से जुड़े लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। विशेष रूप से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और भविष्य पर इसका गंभीर असर पड़ता है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और उनके बेहतर भविष्य की राह में बड़ी बाधा है।जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पारा लीगल वालंटियर ब्यूटी कुमारी, महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार और केस वर्कर अंजुषा कुमारी शामिल हुईं। वहीं, कवच परियोजना की तकनीकी सहयोगी संस्था सेंटर डायरेक्ट की ओर से सर्वेश कुमार एवं चंद्रशेखर सिंह ने भी छात्राओं को जागरूक किया।
वक्ताओं ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। लोगों को अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की जानकारी संबंधित प्रशासन और सक्षम प्राधिकार को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बाल विवाह के साथ-साथ दहेज प्रथा उन्मूलन, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा और सामाजिक पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली और वहां मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। इसके अलावा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के उद्देश्यों और बालिकाओं की शिक्षा एवं सशक्तीकरण में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई।मुसीबत में इन नंबरों पर ले सकते हैं सहायता
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और निःशुल्क राष्ट्रीय विधिक सेवा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सहायता एवं कानूनी परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा सहित शिक्षकगण और छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह नहीं करने, इसका समर्थन नहीं करने और न ही इसके आयोजन में शामिल होने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Awareness campaign against child marriage held at Devnandan High School; female students informed about their legal rights

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़