केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है, जिससे गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। जानिए आम लोगों और बाजार पर इसका असर।
Gold and Silver Become Costlier After Import Duty Hike
देश में आज से सोना और चांदी खरीदना और महंगा हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10% कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, इन पर 5% का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी लागू रहेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रभावी आयात शुल्क अब 6% से बढ़कर सीधा 15% हो गया है। आइए समझते हैं कि सरकार के इस फैसले से प्रति ग्राम सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
24K गोल्ड के दाम पर असर

अगर मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से गणना करें तो 24K गोल्ड (99.9% प्योरिटी) का रेट करीब ₹15,207 प्रति ग्राम है। पहले इस पर 6% के हिसाब से लगभग ₹912 इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब 15% ड्यूटी के बाद यह बढ़कर करीब ₹2,281 प्रति ग्राम पहुंच सकती है। यानी सिर्फ ड्यूटी बढ़ने से ही 24K गोल्ड लगभग ₹1,369 प्रति ग्राम महंगा पड़ सकता है।
शादियों के सीजन में बढ़ेगा बजट
सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद सर्राफा कारोबारी का कहना है कि इस फैसले का सबसे ज्यादा असर ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। शादी-ब्याह के इस सीजन में सोने की कीमतों में यह उछाल लोगों का बजट बिगाड़ सकता है। अगर कोई ग्राहक 10 ग्राम 24K गोल्ड खरीदता है तो उसे सिर्फ ड्यूटी बढ़ने की वजह से करीब ₹13,000 से ज्यादा अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
हालांकि सरकार का उद्देश्य गोल्ड इंपोर्ट कम करना और ट्रेड डेफिसिट को नियंत्रित करना माना जा रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड इंपोर्टर्स में शामिल है और बड़ी मात्रा में सोना विदेशों से मंगाया जाता है। ऐसे में ड्यूटी बढ़ाकर सरकार आयात पर निर्भरता कम करना चाहती है।
Gold Import Duty India, Gold Price Hike, Silver Price Today, 24K Gold Rate, Gold Duty Increase, Gold Price India 2026, Silver Import Duty, Gold Investment News, Gold Market Update, India Gold Import Policy
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















