DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananad News: जिले के सभी 1009 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप, महादलित टोलों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Jehananad News: जिले के सभी 1009 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप, महादलित टोलों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
InShot_20261121_173437933

महिलाओं और युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर विशेष जोर, जहानाबाद का लिंगानुपात 888

जहानाबाद। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1009 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे और योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा नाम एवं अन्य प्रविष्टियों में सुधार के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक महादलित टोले में विशेष कैंप का निरीक्षण वरीय पदाधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया।

Digital Women Trust

भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया के निर्देश पर अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ की उपस्थिति, आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से महादलित टोलों में रहने वाले योग्य नागरिकों, नवविवाहित महिलाओं और 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने स्वयं घोसी प्रखंड के देहूनी महादलित टोले में पहुंचकर विशेष कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और योग्य नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन भी प्राप्त किए। इस दौरान उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य नागरिकों का नाम जोड़ना है। इसमें खासकर महिलाओं और युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मृत, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके तथा दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने और सूची में मौजूद गलतियों को सुधारने का काम भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जहानाबाद जिले की मतदाता सूची का लिंगानुपात 888 है। यह महिलाओं के अपेक्षाकृत कम पंजीकरण को दर्शाता है। इस अंतर को कम करने के लिए महिलाओं का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नवविवाहित महिलाओं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को भी अभियान से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

इन तारीखों को भी लगेंगे विशेष कैंप

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर, 5 दिसंबर और 6 दिसंबर 2026 को भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन तिथियों पर योग्य नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं। नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 और नाम या अन्य विवरण में सुधार के लिए प्रपत्र-8 भरना होगा। जिला प्रशासन ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और जरूरी संशोधन कराने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जिले में त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Jehanabad News: Special camps held at all 1,009 polling stations in the district; officials conducted inspections in ‘Mahadalit’ (most marginalized Dalit) settlements.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़