देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है। जानें तुलसी पूजन की सही विधि, शुभ परंपराएं, मंत्र और धार्मिक मान्यताएं।
Dev Uthani Ekadashi 2026: Tulsi Puja Vidhi
आज देव उठनी एकादशी है।पुराणोंके अनुसार आज के कार्तिक माह के देव उठनी एकादशी पर तुलसी पूजा का बड़ा ही महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु जो आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर शयन करते हैं वह 6 महीने की निंद्रा से जगते हैं। भगवान के जगने पर शालिग्राम रूप में भगवान विष्णु का विशेष पूजन किया जाता है और तुलसी के साथ भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह होता है।
इसलिए देव उठनी एकादशी पर तुलसी पूजा का विशष रूप से विधान बताया गया है। इसके साथ ही कार्तिक मास में गंगा स्नान और तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है।

ऐसी मान्यता है कि, जो व्यक्ति देव उठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक नियमित तुलसी का पूजन करता है और तुलसी को दीप दिखता है उसके अनेक जन्मों के पाप कटित हो जाते हैं। इसलिए देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ ही साथ तुलसी माता की भी पूजा की जाती है।
कैसे करें तुलसी पूजा की तैयारी
सबसे पहले तुलसी पूजा के लिए सबसे तुलसी पीढा के आसपास की सफाई करें। इसके बाद पीढा पर स्वास्तिक बनाएं। फिर दूध में जल मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य दें। फिर पांच अथवा एक दीप जलाकर तुलसी माता को दीप दिखाएं। तुलसी माता को सुबह की पूजा में श्रीखंड चंदन लगाएं। और ऋतु फल का नैवेद्य अर्पित करें।
तुलसी पूजा विधि
देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता की शाम की पूजा का विशेष महत्व है। शाम के समय तुलसी माता की पीढा से लेकर पूजा घर तक चरण चिह्न बनाएं। इसके लिए कच्चे चावल को पीसकर उसका गाढा घोल बनाएं और इससे चरण चिह्न का निर्माण करें अथवा सफेद चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी के पीढा के पास चौमुख दीप जलाएं और आस पास 5 अथवा 11 दीप जलाएं।

इसके बाद भगवान विष्णु का पंचोपचार विधि से पूजन करें। भगवान विष्णु को जगाने के बाद तुलसी माता की पूजा करें। सबसे पहले जल में दूध मिलाकर एतानि पाद्याद्याचमनीय-स्नानीयं, पुनराचमनीयम् ऊं सती परम पुनीते देवी वृंदायै नमः मंत्र से जल अर्पित करें। इसके बाद लाल चंदन लगाएं। इदम् रक्त चंदनम् लेपनम् ऊं परम पुनीते देवी वृंदायै नमःनम:, इसके सफेद चंदन लगाएं- इदम् श्रीखंड चंदनम् लेपनम् ओम ऊं परम पुनीते देवी वृंदायै नमः। एतानि पुष्पानि ऊं सती परम पुनीते देवी वृंदायै नमः मंत्र से फूल अर्पित करें। अब देवी वृंदा यानी माता तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें, इदं नूतनं रक्त वस्त्रम् ऊं सती परम पुनीते देवी वृंदायै नमः। इसके बाद देवी वृंदा को सिंदूर अर्पित करें। “इदं सिन्दूराभरणंम् ओम सती परम पुनीते देवी वृंदायै नमः लेपनम्। इसके बाद देवी तुलसी को नैवेद्य अर्पित करें। और फिर सात परिक्रमा करके तुलसी चालीसा का पाठ और आरती करें।
Dev Uthani Ekadashi 2026, Tulsi Puja Vidhi, Dev Uthani Ekadashi Puja, Tulsi Vivah, Lord Vishnu Puja, Kartik Month, Shaligram Puja, Ekadashi Vrat
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















