DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शकुराबाद थाना क्षेत्र में नौ आरोपितों और एक महिला अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

Jehanabad News: शकुराबाद थाना क्षेत्र में नौ आरोपितों और एक महिला अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
InShot_20261122_201959611

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने तेज की कार्रवाई

जहानाबाद। जिले में फरार आरोपितों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार, 22 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में शकुराबाद थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नौ आरोपितों और एक महिला अभियुक्त के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित करना है।

Digital Women Trust

पुलिस द्वारा जिन आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें काजीचक गांव के उदय यादव, पिता भोनु यादव, मुकेश यादव उर्फ मुकेश कुमार एवं विमलेश यादव उर्फ विमलेश कुमार, दोनों पिता उदय यादव शामिल हैं। वहीं, कुंडिला गांव के आनंद गौरव, पिता उपेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, पिता ललन शर्मा, गोल्डन उर्फ बंकटेश शर्मा एवं उपेंद्र शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा झरखा गांव के रामभवन सिंह शर्मा, पिता कपिलदेव शर्मा और चंदन शर्मा, पिता रामभवन सिंह के घर पर भी इश्तेहार चस्पा किया गया। इन सभी आरोपितों के अलावा एक महिला अभियुक्त के घर पर भी पुलिस ने विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। यह पूरी कार्रवाई शकुराबाद थाना पुलिस की ओर से की गई। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फरार आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Jehanabad News: Police have affixed legal notices at the homes of nine accused individuals—including one woman—within the Shakurabad police station area.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़