पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज होगी अहम बैठक

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज सुबह 11:00 बजे पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मामलों की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होगी।पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी की इस अहम बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय और IOC, BPCL और HPCL के अधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में इस में पेट्रोल और डीजल के मौजूदा कीमत और मार्केटिंग के मसले पर जानकारी मांगी जाएगी। नेचुरल गैस की मौजूदा प्राइसिंग-मार्केटिंग के मुद्दे पर भी जानकारी मांगी जाएगी। बैठक में GAIL के अधिकारियों को भी बुलाया गया है।



















