आज 11:00 बजे होगा लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी में दरार और पशुपति पारस को लोक पार्टी का संसदीय बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। लेकिन इस मुद्दे पर आज फैसला किया जाएगा।
बता दे की लोक जनशक्ति पार्टी चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच बंट गई है। दोनों गुटों के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक में दोनों गुटों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में जुटे हुए हैं। पशुपति पारस पार्टी में तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं। तो चिराग पासवान चाचा पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच आज राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। आज सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे और दोपहर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह बैठक लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के निजी आवास पर होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















