DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi Bus Gangrape: दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड! पैदल चल रही महिला को बस के अंदर खींचा; चलती बस में 2 घंटे तक गैंगरेप

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल। चलती बस में महिला से गैंगरेप की घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। Delhi Bus Gangrape Case Shocks Nation Again देश की राजधानी दिल्ली में फिर इंसानियत करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के एक प्राइवेट बस में … Read more

image

दिल्ली में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल। चलती बस में महिला से गैंगरेप की घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया।

Delhi Bus Gangrape Case Shocks Nation Again

देश की राजधानी दिल्ली में फिर इंसानियत करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के एक प्राइवेट बस में 30 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। घटना उस समय की है जब वे अपने काम से वापस लौट रही थी। आरोपियों ने महिला को बस के अंदर खींचा और फिर हैवानियत भरी इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में बस को जब्त कर लिया है।

Digital Women Trust

काम से घर लौट रही थी महिला

बता दें कि यह घटना दिल्ली के रानी बाग इलाके की है। पीड़िता पीतमपुरा की झुग्गियों में रहती है और वे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार (11 मई) रात वे हर रोज की तरह अपने काम से पैदल वापस लौट रही थी। इस दौरान सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस आकर रुकी। पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक शख्स से टाइम पूछा, तब ही उसे जबरन अंदर खींच लिया गया।

Shocking incident of Gangrape of a 30 years old woman in a private moving bus in Delhi

चलती बस में 2 घंटे तक हैवानियत

आरोपियों ने दरवाजा बंद कर ड्राइवर को बस चलाने को कहा। चलती बस में ही दो लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। करीब 2 घंटे बार आरोपियों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। मेडिकल परीक्षण में महिला के साथ रेप की पुष्टि हो गई है।

पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। मेडिकल करवाने के बाद FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता को आरोपियों ने रानी बाग इलाके से बस में बैठाया था और फिर नांगलोई के इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रानी बाग पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है।
फिल्हाल मामले में आगे की जांच जारी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़