DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर होगा जनसमस्याओं का समाधान

Jehanabad News: 19 मई से शुरू होगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर होगा जनसमस्याओं का समाधान
InShot_20260514_203011690

जहानाबाद के कल्पा पंचायत से होगी शुरुआत, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

जहानाबाद: बिहार सरकार द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर 19 मई 2026 से पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन शुरू किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से भूमि विवाद, राशन कार्ड, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। राज्यभर में यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।

Digital Women Trust

जहानाबाद जिले में इसकी शुरुआत कल्पा पंचायत से होगी, जहां 19 मई को पहला सहयोग शिविर लगाया जाएगा। शिविर की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा का जायजा लेने के लिए एडीएम अनिल सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी संभावना, बीडीओ अनिल मिस्त्री एवं सीओ पंचायत भवन पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिविर को सफल बनाने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने की अपील की गई।

Jehanabad News: Cooperation camp will start from May 19, public problems will be resolved at the Panchayat level.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़