DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 12वीं परीक्षा में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

Jehanabad News: पी.पी.एम. स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सीबीएसई 12वीं परीक्षा में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
InShot_20260514_075547584


रौनक कुमार ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप, शत-प्रतिशत छात्रों ने हासिल की सफलता।


जहानाबाद:सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा 2026 में जहानाबाद के पी.पी.एम. स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के छात्र रौनक कुमार ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सूरज कुमार ने 88.6 प्रतिशत, आशुतोष कुमार ने 85.2 प्रतिशत, जय कृष्णा ने 82.8 प्रतिशत, अनीश राज एवं प्रेम रंजन कुमार ने 80-80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले पांच अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के सभी छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की।

Digital Women Trust


इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य एस. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
वहीं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सुनील ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल में स्मार्ट क्लास, हाई-टेक कंप्यूटर लैब तथा आधुनिक भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पी.पी.एम. स्कूल केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।

Jehanabad News: PPM School’s excellent performance, students fly high in CBSE 12th exam

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़