अमूल ने देशभर में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ेगा।
Amul Milk Price Hike Across India
देश में फ्यूल और गैस की दामों में बढ़त के संशय के बीच डेयरी और एफएमसीजी क्षेत्र से उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ने वाला है।

नई कीमत नई दरें
अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है।
इस तारीख से प्रभावी होंगी नई कीमतें
उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 2 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है। इसका अर्थ है कि आज रात 12 बजे से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना पड़ेगा। अमूल की ओर से 14 मई से देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर की इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा।
Amul Milk Price Hike, Amul Milk New Price, Milk Price Increase India, Amul Rate Today, Dairy Product Price Hike, India Milk News, Amul Milk Cost 2026, Milk Inflation India
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















