छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल।
जहानाबाद: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में जहानाबाद के बाल विद्या मंदिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। छात्रों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा कृति शर्मा, पिता – अमित प्रकाश ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं प्रतिभाशाली छात्र शिवम सुधाकर ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कमलाकांत कुमार, पिता – शिवजीत कुमार सिंह ने 85 प्रतिशत तथा आदित्य कुमार, पिता – रणधीर कुमार ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय की प्राचार्या कंचन माला कुमारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है और आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

वहीं विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाल विद्या मंदिर सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों की इस शानदार उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत किया है।
Jehanabad News: Bal Vidya Mandir’s excellent performance in 12th CBSE Board Exam



















