जानवी शर्मा ने 88.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप, छात्रों की सफलता से खुशी का माहौल।
जहानाबाद: सीबीएसई द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में जहानाबाद के दक्षिणी स्थित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की मेधावी छात्रा जानवी शर्मा ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रेम कुमार ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राजश्री कुमारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा राजनंदनी गुप्ता, ऋषिकेश कुमार और रिया कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई।

छात्रों की इस सफलता से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं विद्यालय समूह के निदेशक निशांत रंजन ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में विद्यालय की प्रतिष्ठा और अधिक मजबूत हुई है।
Jehanabad News: Manas International Public School’s excellent performance in CBSE 12th Board Exam



















