DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नगर परिषद के पांच वार्डों की समस्याओं को लेकर युवक क्रांति का प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी से मिला

Jehanabad News: नगर परिषद के पांच वार्डों की समस्याओं को लेकर युवक क्रांति का प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी से मिला
InShot_20260601_180516184

जहानाबाद, 01 जून 2026। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 28, 9, 10, 5, 6 एवं 29 में व्याप्त जलजमाव, नालियों की बदहाल स्थिति और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सामाजिक संगठन युवक क्रांति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न वार्डों में जलनिकासी की गंभीर समस्या उठाते हुए बताया कि कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव बना हुआ है तथा नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। संगठन की ओर से मांग की गई कि जिन क्षेत्रों में समस्या अधिक गंभीर है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए नालों का निर्माण कराया जाए। मुलाकात के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित योजनाओं के एस्टीमेट की प्रतियां मंगवाकर उनका अवलोकन किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए हस्ताक्षर किए। संजय कुमार यादव ने बताया कि योजनाओं की प्रतियों का अध्ययन कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तावित विकास योजनाओं का टेंडर अगले 15 से 20 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुलाकात के बाद संजय कुमार यादव ने कहा कि युवक क्रांति जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन तब तक अपनी आवाज उठाता रहेगा, जब तक संबंधित वार्डों में विकास कार्य धरातल पर शुरू होकर पूर्ण नहीं हो जाते। इस अवसर पर युवक क्रांति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: A delegation of Yuvak Kranti met the Executive Officer regarding the problems of five wards of the Municipal Council.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़