
गया: बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने चोरी के कांड में लोहे का ग्रिल के साथ एक आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छोटू कुमार डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा मोहल्ले का रहने वाला है। इसके पास से तीन पीस लोहे का ग्रिल बरामद किया गया है, जो चोरी का है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आनंद कुमार ने गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर की है।
इस संबंध में डेल्हा थाना में कांड संख्या 19/2025 दर्ज कर पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है और आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












