DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मानस इंटरनेशनल स्कूल में 2 और 3 फरवरी को निःशुल्क नामांकन का सुनहरा अवसर

Golden opportunity for free enrollment in Manas International School on 2nd and 3rd February

जहानाबाद शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए मानस इंटरनेशनल स्कूल, जहानाबाद अपने पाँचों शाखाओं—अनुमंडल कार्यालय के सामने, कोर्ट एरिया, दक्षिणी, मखदुमपुर और हुलासगंज—में 2 और 3 फरवरी को पूर्णतः निःशुल्क नामांकन आयोजित कर रहा है। यह पहल समाज के सभी वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के संकल्प के तहत की गई है।

विद्यालय समूह के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा, “अगर हम आज बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा नहीं देंगे, तो आने वाला कल हमसे जवाब माँगेगा।” उन्होंने इस कार्यक्रम को शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

निःशुल्क नामांकन के मुख्य लाभ:

. शत-प्रतिशत निःशुल्क प्रवेश – कोई एडमिशन शुल्क नहीं।
.गुणवत्तापूर्ण शिक्षा – अनुभवी शिक्षकों द्वारा श्रेष्ठ शिक्षण पद्धति।
. आधुनिक संसाधन – स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और डिजिटल शिक्षण सामग्री।
.संस्कार और नैतिक शिक्षा – बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान।
. खेल-कूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ – मानसिक और शारीरिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और सफलता की कुंजी है। इस अवसर का लाभ उठाकर अभिभावक अपने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर सकते हैं। 2 और 3 फरवरी को अपने नजदीकी मानस इंटरनेशनल स्कूल में पहुँचें और अपने बच्चे का निःशुल्क नामांकन कराएं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News