DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक अभियुक्त को लूटी गई जेवरात सामग्री एवं नगद रुपए के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के गया (Gaya) में कोतवाली थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक अभियुक्त सौरभ कुमार को लूटी गई जेवरात सामग्री एवं नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को शाम 5:00 … Read more

Gaya Police arrested an accused invove in robbery along with jewellery and cash
Gaya Police arrested an accused invove in robbery along with jewellery and cash
Gaya Police arrested an accused invove in robbery along with jewellery and cash

बिहार के गया (Gaya) में कोतवाली थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक अभियुक्त सौरभ कुमार को लूटी गई जेवरात सामग्री एवं नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर की।

एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि 2 फरवरी 2025 को वादी के द्वारा कोतवाली थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि जब गया स्टेशन से बंधुआ जा रहे थे, तो रास्ते में दुख:हरणी मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार युवक के द्वारा गाड़ी को रुकवाया गया और मारपीट करते हुए जेवरात सामग्री और नगद रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

Digital Women Trust

लिखित आवेदन के आधार पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया और सिटी एसपी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस उपाधीक्षक 01 नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाले संलिप्त अभियुक्त अपने घर पर आया है। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में छापेमारी कर अभियुक्त सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। जब इसका घर का तलाशी लिया गया तो लूटी गई एक मंगलसूत्र, चार पायल, एक टॉप, एक पीस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, ₹1400 नगद और अन्य सामग्री बरामद किया गया। पकड़ा गया अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़