DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद में अपराधियों के हौशले बुलंद, बाइक सवार के साथ मारपीट कर छिनतई को दिया अंजाम

जहानाबाद में अपराधियों के हौशले बुलंद, बाइक सवार के साथ मारपीट कर छिनतई को दिया अंजाम
Jehanabad News: Snatching incident ttok place in Sultani Village in Parasbigha, Jehanabad
Jehanabad News: Snatching incident ttok place in Sultani Village in Parasbigha, Jehanabad
Jehanabad News: Snatching incident ttok place in Sultani Village in Parasbigha, Jehanabad

जहानाबाद में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला परसबीघा थाने के सुतलानी गांव की है जहां बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार के साथ मारपीट कर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। घायलावस्था में बाइक सवार दोनो लोगों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

दोनो बाइक सवार ने अपनी पहचान मधुकर वत्स और अशोक कुमार के रूप में बताई है, दोनी पांडुई ग्राम के निवासी हैं। मधुकर ने बताया कि हमलोग सुल्तानी से पांडुई जा रहे थे, उसी दरम्यान पांच से छह अज्ञात अपराधियों ने अचानक रोक कर हुमलिगों पर लाठी, डंडे सहित हथियार से पीछे से हमला कर दिया। उसके बाद हम दोनों से हमारा सोने की चेन भी छीन लिया। फिलहाल बाइक सवार को घायलावस्था में सदर अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज जारी है।

Digital Women Trust

पर बड़ा सवाल यह है कि कब तक अपराधी बेखौफ होकर इस तरह की घटना को अंजाम देते रहेंगे। आखिर क्या वजह है कि अपराधियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने से पहले उन्हें पुलिस का खौफ नहीं? क्या बिहार में फिर से जंगलराज लौट गया है।

बहरहाल इस मामले पर पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़