DW Samachar – Header
BREAKING

गाजीपुर बॉर्डर पर एक बार फिर से किसानों के बड़े आंदोलन की तैयारी, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से रवाना होंगे हजारों किसान

केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग एवं एमएसपी पर न्यूनतम मूल्य की खरीद गारंटी को लेकर पिछले काफी समय से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आज शाम नागल से किसान रवाना होंगे।भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर जिले से … Read more

Farmers Protest to Intensifies At Delhi-Ghazipur Border
Farmers Protest to Intensifies At Delhi-Ghazipur Border
Farmers Protest to Intensifies At Delhi-Ghazipur Border

केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग एवं एमएसपी पर न्यूनतम मूल्य की खरीद गारंटी को लेकर पिछले काफी समय से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आज शाम नागल से किसान रवाना होंगे।
भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर जिले से करीब 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली रवाना होंगे और इसके साथ ही कुछ किसान अपने निजी वाहनों से भी गाजीपुर के लिए कूच करेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर और मेरठ से भी किसान इस आंदोलन में शामिल होने पहुँच रहे हैं।

बता दें की गाजीपुर बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में तेजी लाने के लिए भाकियू ने आज से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालने की घोषणा की है। दोपहर दो बजे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में यह यात्रा सिसौली के किसान भवन से प्रारंभ होगी। वहीं, भाकियू का एक गुट जनपद सहारनपुर से इसका शुभारंभ करेगा, जो हाईवे होते हुए शाम चार बजे मंसूरपुर पहुंचेगी। यहां सिसौली से यात्रा का नेतृत्व कर रहे चौधरी नरेश टिकैत भी शाम चार बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद भाकियू अध्यक्ष के नेतृत्व में ही किसान ट्रैक्टर यात्रा हाईवे से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेगी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़