
केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग एवं एमएसपी पर न्यूनतम मूल्य की खरीद गारंटी को लेकर पिछले काफी समय से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आज शाम नागल से किसान रवाना होंगे।
भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर जिले से करीब 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली रवाना होंगे और इसके साथ ही कुछ किसान अपने निजी वाहनों से भी गाजीपुर के लिए कूच करेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर और मेरठ से भी किसान इस आंदोलन में शामिल होने पहुँच रहे हैं।
बता दें की गाजीपुर बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन में तेजी लाने के लिए भाकियू ने आज से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालने की घोषणा की है। दोपहर दो बजे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में यह यात्रा सिसौली के किसान भवन से प्रारंभ होगी। वहीं, भाकियू का एक गुट जनपद सहारनपुर से इसका शुभारंभ करेगा, जो हाईवे होते हुए शाम चार बजे मंसूरपुर पहुंचेगी। यहां सिसौली से यात्रा का नेतृत्व कर रहे चौधरी नरेश टिकैत भी शाम चार बजे पहुंचेंगे, जिसके बाद भाकियू अध्यक्ष के नेतृत्व में ही किसान ट्रैक्टर यात्रा हाईवे से होते हुए गाजीपुर बॉर्डर के लिए प्रस्थान करेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















