
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग संपन्न हो गई है। शाम के 6 बजते ही वोटिंग प्रक्रिया थम गई। हालांकि, जिन वोटिंग सेंटर्स पर लोग लाइन में लगे थे उन्हें मतदान का अधिकार दिया गया। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। शाम पांच बजे तक 57.70 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की ओर से ये आंकड़ा जारी किया गया है। अभी मतदान का समय शाम 6 बजे तक है, ऐसे में वोटिंग पर्सेंट में इजाफे के आसार हैं। दिल्ली में शाम छह बजे तक 63% या 65% तक मतदान होने का अनुमान लगाया जा सकता है।बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश हुई है।
उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा फाइनल नहीं है। गुरुवार सुबह यह फाइनल होगा। चुनाव के बाद अब तक आए एग्जिट पोल के अनुसार अधिकांश पोल सर्वे ने अनुमान लगाया है कि 26 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
मैटराइज के एग्जिट पोल (Exit Polls) में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि बीजेपी को 35 से 40 सीटें दी गई हैं और कांग्रेस को 0-1 सीट दी गई है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्ज़िट पोल में बीजेपी को 39 से 44 सीटें, आम आदमी पार्टी को 25 से 28 सीटें और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें दी गई हैं। जेवीसी पोल में बीजेपी को 39 से 45 सीटों का अनुमान लगाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। पीपल्स पल्स-कोडेमा एग्ज़िट पोल में बीजेपी को 51 से 60 सीटें और आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी गई है। पोल डायरी एग्जिट पोल में बीजेपी को 42 से 50 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है और कांग्रेस को 18 से 25 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को इसमें 0-2 सीट जीतने का अनुमान है। पीपल्स इनसाइट एग्जिट पोल (Exit Polls) में बीजेपी को 40-44 सीटें और आम आदमी पार्टी को 25-29 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट दी गई है। पी-मार्क एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। इस पोल में आप को 21-31 सीटें दी गई हैं, वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















