
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा में पति ने फांसी लगाकर कर लिया आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र नावाडीह गांव में ससुराल आये युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक युवक के पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी सुजीत मांझी के रूप में किया गया। घटना के सूचना मिलते ही शेरघाटी थाने के पुलिस टीम नावाडीह गांव पहुँच कर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
मंगलवार को शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार ससुराल आया हुआ था, तभी पति-पत्नी में कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे नाराज होकर अचानक घर मे घुस कर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












