DW Samachar – Header
BREAKING

COVID19: Haryana Government Extends Summer Vacation In Schools till June 30

हरियाणा में बच्चों की गर्मी छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाई गई, 16 जून से बच्चों की होगी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना और ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए लिया गया … Read more

Delhi Schools To Reopen From September 1 in phased manner

हरियाणा में बच्चों की गर्मी छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाई गई, 16 जून से बच्चों की होगी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

Delhi Nursery Admission 2021

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ा दी हैं। राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना और ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान सभी विद्यालयों में स्टाफ रोस्टर के हिसाब से स्कूल आते रहेंगे। वहीं 16 जून से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी और 12वीं की रिजल्ट एक महीने में घोषित होगी।

इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कैबिनेट के बैठक के बाद दी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी व निजी स्कूल बच्चों के लिए 15 दिन और बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की समय सारिणी जारी कर दी गई है। उसी के अनुसार शिक्षक बुधवार से बच्चों को पढ़ाएंगे। हालात पूरी तरह सामान्य होने पर ही स्कूलों को खोला जाएगा। अभी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेंगे। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की आशंका भी जताई है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़