DW Samachar – Header
BREAKING

Modi Cabinet Expansion 2021: केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मुलाकातों के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक होगी।मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों से कुछ महत्वपूर्ण नेता मंत्रिमंडल में शामिल किए जा … Read more

Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच मुलाकातों के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक होगी।
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों से कुछ महत्वपूर्ण नेता मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।
बता दें की शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन से बाहर होने व लोजपा के रामविलास पासवान की मौत के बाद मंत्रिमंडल में कुछ अहम पद खाली चल रहे हैं।

वहीं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी जोरशोर से चल रही है। प्रधानमंत्री अलग-अलग मंत्रियों को समूह में बुला कर उनके मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। इन बैठकों में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद भी रहे हैं।मंत्रिमंडल विस्तार के कयास के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सहयोगियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई थी जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थें।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़