पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में लॉक डाउन 1 जुलाई तक आगे बढ़ाया

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना संबंधित पाबंदियों को अब एक जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान राज्य सरकार ने जनता को और कई रियायतें देने का फैसला किया है।
राज्य में अब बार के साथ वाले रेस्टोरेंट्स को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 50 फीसदी सिटिंग क्षमता के साथ खोलने की इजाज़त दी गई है।
इसके साथ साथ राज्य में इस दौरान हर तरह की ज़रूरी सेवाओं को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है। इस दौरान रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। साथ हीं 16 जून से सभी सरकारी दफ्तर 25 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे, और राज्य के प्राइवेट और कॉरपोरेट ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक 25 फीसदी स्टाफ क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।



















