DW Samachar – Header
BREAKING

AAP plans to contest all seats on its own in Gujarat

गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव में पूरे 182 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव : सीएम केजरीवाल गुजरात में महानगर पालिका चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर गुजरात के विधानसभा चुनाव पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी गुजरात में 2022 के … Read more

Chief minister Arvind Kejriwal

गुजरात विधानसभा 2022 के चुनाव में पूरे 182 सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव : सीएम केजरीवाल

Chief minister Arvind Kejriwal
Chief minister Arvind Kejriwal

गुजरात में महानगर पालिका चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर गुजरात के विधानसभा चुनाव पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
बता दें की फरबरी 2021 में हुए सूरत मनपा की 120 सीटों में से 93 सीटों पर भाजपा ने तो बाकी 27 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर गुजरात (भाजपा के गढ़) में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसके बाद आज अहमदाबाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन के दौरान 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पूरी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आप कार्यालय के उद्धाटन से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है। उन्होंने कहा, ‘2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आप सभी सीटों में चुनाव लड़ेगी। आप, बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ एक भरोसेमंद विकल्प है और गुजरात में जल्द बदलाव होगा।’

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़