DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार में मानसून की पहली बारिश ने ही बढ़ाई बाढ़ की चिंता, राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी

बिहार में मानसून की पहली बारिश ने हीं बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों हो रही बारिश से राज्य के कई जिलों में जलमग्न हो गए है।वहीं नेपाल में लगातार हो रही बारिश के चलते बिहार में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में पहली बार जून के महीने में हीं … Read more

weather.png

बिहार में मानसून की पहली बारिश ने हीं बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों हो रही बारिश से राज्य के कई जिलों में जलमग्न हो गए है।
वहीं नेपाल में लगातार हो रही बारिश के चलते बिहार में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में पहली बार जून के महीने में हीं गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक समेत कई नदियां नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं। राज्य में मानसून की शुरुआत में ही चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी हो गया है।

मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 12 जिले जिनमें गया, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, और दरभंगा में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इसे देखते हुए एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान तेज हवा, बिजली गिरने के साथ 40 एमएम तक वर्षा होने का अनुमान जताया है।

Digital Women Trust

वहीं दूसरी ओरमौसम विभाग ने अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद सहित 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश को लेकर 18 जून तक चेतावनी जारी की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़