बिहार में मानसून की पहली बारिश ने हीं बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों हो रही बारिश से राज्य के कई जिलों में जलमग्न हो गए है।
वहीं नेपाल में लगातार हो रही बारिश के चलते बिहार में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में पहली बार जून के महीने में हीं गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक समेत कई नदियां नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं। राज्य में मानसून की शुरुआत में ही चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी हो गया है।
मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत 12 जिले जिनमें गया, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, और दरभंगा में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इसे देखते हुए एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान तेज हवा, बिजली गिरने के साथ 40 एमएम तक वर्षा होने का अनुमान जताया है।
वहीं दूसरी ओरमौसम विभाग ने अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद सहित 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश को लेकर 18 जून तक चेतावनी जारी की है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















