DW Samachar – Header
BREAKING

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी है।

Security forces in Chhattisgarh have killed 15 Naxalites in an encounter, with the search operation ongoing. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 15 नक्सलियों की मौत छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें से 10 के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की … Read more

Security forces in Chhattisgarh have killed 15 Naxalites in an encounter, with the search operation ongoing.

Security forces in Chhattisgarh have killed 15 Naxalites in an encounter, with the search operation ongoing.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 15 नक्सलियों की मौत

Digital Women Trust

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें से 10 के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की 10 टीमें इस एनकाउंटर में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 700 जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात से (मंगलवार) सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं।

इसी ऑपरेशन के तहत गरियाबंद के मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में कल दोपहर को पहली बार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली मारी गई। छत्तीसगढ़ की कोबरा बटालियन और ओडिशा की फोर्स ने संयुक्त रूप से इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। एनकाउंटर उस समय हुआ जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस अभियान में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान शामिल हैं। गोलीबारी बंद होने के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों के हथियार भी जब्त किए गए। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। कोबरा के जवान को गोली लगी है। जिसका इलाज रायपुर में हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़