DW Samachar – Header
BREAKING

IMD Weather Alert: IMD ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट किया जारी, अगले 7 घंटे में 17 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट

IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहेगा। देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने एक और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी … Read more

IMD Rain Alert: Heavy Rain in 17 States Today

IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहेगा।

देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने एक और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Digital Women Trust

इस दौरान इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में यात्रा से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा मछुआरों को समुद्री इलाके से हटने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि किसानों को खुले में जाने से बचने के लिए कहा गया है। 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है।

बंगाल की खाड़ी में और भी बिगड़ने वाला है मौसम

बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने वाला है और चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं या काफी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के सटे मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से मराठवाड़ा तक जाने वाला निम्न दबाव अब निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक जा रहा है।

देश के इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 6 अक्टूबर को 17 राज्यों में भारी बारिश होगी। इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है।

राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली(6 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): दिल्ली में आज 6 अक्टूबर को IMD ने मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी(6 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद. आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बस्ती, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर और गोरखपुर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार(5 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): भोजपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मुंगेर, भागलपुर, गया, पटना और बक्सर में भारी बारिश का अलर्ट है। पटना में आज यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल(6 अक्टूबर-बारिश-आंधी चलने की चेतावनी): शिमला, सोलन, किन्नौर, बिलासपुंर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश की चेतावनी है। 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मनाली में आज यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड(6 अक्टूबर- बारिश की चेतावनी): हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में बारिश-तेज हवा की चेतावनी है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। देहरादून में आज यानी 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

IMD Weather Alert, IMD Rain Alert, Weather Today, Heavy Rain Alert, Delhi Weather, UP Weather, Bihar Weather, Himachal Weather, Uttarakhand Weather

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़