DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली में भाजपा ने संकल्प पत्र का दूसरा चरण किया जारी, आम आदमी पार्टी को पूरी टक्कर देने वाला है भाजपा का यह नया संकल्प पत्र, यहां देखें पूरी डिटेल्स….

BJP Launches Second Phase of Sankalp Patra in Delhi, Takes On AAP with Bold Promises for 2025 Assembly Elections दिल्ली विधानसभा को देखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। भाजपा के इस नए संकल्प पत्र में युवा और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ध्यान में रखकर कई बड़े … Read more

BJP Launches Second Phase of Sankalp Patra in Delhi, Takes On AAP with Bold Promises for 2025 Assembly Elections

BJP Launches Second Phase of Sankalp Patra in Delhi, Takes On AAP with Bold Promises for 2025 Assembly Elections

दिल्ली विधानसभा को देखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। भाजपा के इस नए संकल्प पत्र में युवा और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ध्यान में रखकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र का अनावरण करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो जरूरतमंद लोगों के लिए केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
साथ हीं अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स और घरों में सहायक के तौर पर काम करने वाले लोगों को बीमा देने की बात कही है।

Digital Women Trust

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी परीक्षार्थियों को मदद

दिल्ली के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा सरकार ने 5 साल में केवल 5 एससी छात्रों को छात्रवृत्ति दी, जबकि मोदी सरकार ने 34.5 लाख अनुसूचित छात्रों को मदद दी है। अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टायपेंड योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत छात्रों को प्रति माह एक हजार रुपए का स्टायपेंड दिया जाएगा।

ऑटो टैक्सी डाइवर्स के लिए बड़ा वादा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा सरकार ने ऑटो वालों के लिए एक भी योजना का ऐलान नहीं किया, उनके लिए बोर्ड का ऐलान नहीं किया। ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स के लिए ऑटो टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाएंगे। इसके गठन के बाद 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 5 लाख रुपए दुर्घटना बीमा देंगे। ऑटो ड्राइवर्स के बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

घरेलू सहायकों के लिए बोर्ड, 15 लाख तक की मिलेगी बीमा सुरक्षा

भाजपा सरकार घरेलू सहायक वेलफेयर बोर्ड की स्थापना करेगी। माली, सफाईकर्मी या खाना बनाने वाले ऐसे लोगों को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा दिया जाएगा, जो लोगों के घरों में काम करते हैं। इन्हें 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इनके बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा लोन

भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली में 4 लाख रेहड़ी पटरी वालों को बिना कुछ गिरवी रखे लोन दिया जाएगा।

संकल्प पत्र के पहले हिस्से में भी भाजपा ने किए कई बड़े वादे

बता दें कि जल्द हीं दिल्ली विधानसभा होने वाले हैं। ऐसे में सभी पार्टियों अपने-अपने संकल्प पत्र जारी कर दिल्ली की जनता को रिझाने की कोशिश में लगी है। इसी क्रम में भाजपा भी एक बार अपना पहला संकल्प पत्र जारी कर चुकी है। जिसमें भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को साधने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। संकल्प पत्र के पहले चरण में भाजपा ने कहा है कि यदि उसकी सरकार बनी तो दिल्ली में हर महिला को मासिक 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। पेंशन में इजाफे का वादा भी किया गया है। इसके अलावा झुग्गी-झोपड़ी के पास अटल कैंटीन खोले जाएंगे जिसमें 5 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी। पहली कैबिनेट बैठक से ही दिल्ली में केंद्र सरकार की अयुष्मान योजना को लागू करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़