Security forces in Chhattisgarh have killed 15 Naxalites in an encounter, with the search operation ongoing.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 15 नक्सलियों की मौत
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें से 10 के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की 10 टीमें इस एनकाउंटर में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 700 जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात से (मंगलवार) सुबह तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं।
इसी ऑपरेशन के तहत गरियाबंद के मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में कल दोपहर को पहली बार मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 2 महिला नक्सली मारी गई। छत्तीसगढ़ की कोबरा बटालियन और ओडिशा की फोर्स ने संयुक्त रूप से इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। एनकाउंटर उस समय हुआ जब जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इस अभियान में डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान शामिल हैं। गोलीबारी बंद होने के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए नक्सलियों के हथियार भी जब्त किए गए। जिनकी शिनाख्त की जा रही है। कोबरा के जवान को गोली लगी है। जिसका इलाज रायपुर में हो रहा है। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















